सरकार का साहसिक कदम
द ईरावती : इसमें कोई अतिशियेक्ति नहीं कि हिमाचल शिक्षित राज्यों में होती क्योंकि प्रदेश को केरला के पश्चात बेहतरीन शिक्षित राज्य का दर्जा प्राप्त है। फिर भी यहां के प्रशासन के लिए एक परीक्षा करवा पाना टेढ़ी खीर हो चुका है। अब यह चाहे विश्वविद्दालय का हो या हो या पुलिस प्रशासन या कर्मचारी चयन आयोग सब ने प्रदेश की ईमानदार ख्याति को ध्वस्त किया है। ये कोई एक महज़ इल्जाम नहीं ब्लकि कटु सत्य है। हाल ही में हुआ एक प्रकरण जिसमें कर्मचारी चयन आयोग की नौकरशाही की क्रूरता की ऐसी झलक सामने आई जिसने लाखों नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं की मेहनत को जैसे बर्बाद करने का जिम्मा उठा लिया हो। परीक्षा पेपरों की सेल अमेज़न पर नए साल के ऑफर के साथ लगनी बाकी थी। राज्य में एक के बाद एक परीक्षा के पर्चे बहुत ही आसानी के साथ लीक हुए पुलिस कान्सटेबल भर्ती परीक्षा, जेओए आईटी, ऑड़िटर परीक्षा और न जाने कितनी परीक्षाओं के पर्चें बेचे गए। जिससे हर कहीं प्रदेश की खिल्ली उड़ी फिर भी आयोग प्रशासन की नैतिकता में अभी तक तनिक भी सुधार नहीं आया था और यही घटनाक्रम अभी भी चल रहा था। कर्मचारी चयन आयोग जिस प्रकार से काम को...