WFI के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर में धरना
Wrestling Federation of India के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप के चलते धरना-प्रदर्शन: द ईरावती : एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत शीर्ष पहलवानों ने WFI के अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने के पश्चात पद से हटाने की मांग को लेकर पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश के साथ बजरंग पुनिया भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। दो दिनों के धरने के बावजूद कोई फैसला ना आने पर बजरंग पुनिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे।" हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे: जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पुनिया, दिल्...