संदेश

#AWARENESS लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक अनोखी पहल

चित्र
देशव्यापी लॉकड़ाऊन 2.0 के चलते बंद चले स्कूलों के कारण प्राथमिक पाठशाला लुड़ेरा के बच्चों को अपने घर में पढ़ाते हुए सुशांत। द ईरावती : पूरी दुनिया कोविड़-19 महामारी की चपेट में आ चुकी है। सभी देश इस महामारी से बचने और नियंत्रण हेतु हर संभव कोशिश कर रहे हैं। संपूर्ण भारत में प्रधानसेवक जी नें संपूर्ण 'लॉकड़ाउन' 2.0 लागू किया। जो कि अत्यंत जरूरी भी था। आज की तारीख तक भारत में कोविड़-19 के पॉजिटिव सक्रिय मामलों की संख्या भारत सरकार के स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 15,474 तक पहुंच चुके हैं। इस संकट की घड़ी में देश का हर नागरिक बेहतरीन तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। डॉक्टर और पुलिस की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। इसी कवायद में देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बकाणी पंचायत के लुड़ेरा गांव के सुशांत ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला लड़ेरा के बच्चों को लॉकड़ाऊन के कारण बंद चल रहे स्कूलों के कारण अपने ही घर में पढ़ाने की अनोखी पहल है। उनके इस अदभुत् काम के लिए हर कहीं से तारीफ मिल रही है। सुशांत के बारे में अगर बात की जाए...