'सुक्खू' की सौगात : ओपीएस प्रत्यावर्तन
OLD PENSION SCHEME IN HIMACHAL PRADESH: प्रथम कैबिनेट में लिया था फैसला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू | द ईरावती: (शिमला) लोहड़ी के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुक्खू ने अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है. जिसके पश्चात हिमाचल प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के बाद अब ओपीएस लागू करने वाला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है. आज लोहडी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना पूर्ण सहयोग देंगे." कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है। आज लोहडी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना...